शेरपुर ग्राम सभा में गंगा किनारे हो रही भूमि की कटान। स्रोत ग्रामीण
गाजीपुर। गंगा में घटाव जारी है। रविवार को गंगा का जलस्तर 62.090 मीटर दर्ज किया गया। लगातार घटाव के कारण गंगा का जलस्तर अब चेतावनी बिंदु 62.100 मीटर से नीचे आ गया है। वहीं लगातार घटाव के बाद अब कटान शुरू हो गया है। भांवरकोल क्षेत्र में कटान के कारण दो दिनों में तीन बीघा भूमि गंगा में समाहित हो गई है। भांवरकोल क्षेत्र में बीते 12 सितंबर से कटान जारी है।
कटान के कारण तटवर्ती लोगों में चिंता है। कृषि योग्य भूमि लगातार गंगा में जाने से उनको अपनी समक्ष भविष्य में भरण-पोषण का संकट सता रहा है। भांवरकोल में शेरपुर के मुबारकपुर के पास बने ठोकर से आगे पूरब गहमर पास एक किलोमीटर तक के अंदर गंगा के पानी घटाव होने के कारण दो दिनों से लगभग तीन बीघा भूमि गंगा नदी में समा गई।
भूखंड में बोई गई अरहर की फसल भी बर्बाद हो गई। पीड़ित किसान रविंद्र राय, रामावतार यादव, राम विकास राय, ललन राय, हृदय नारायण राय, बब्बन राय आदि ने मदद की गुहार लगाई है।