फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया

विज्ञापन
विज्ञापन
मुहम्मदाबाद। पर्यावरण संरक्षण का संदेश लेकर साइकिल यात्रा पर निकले पर्यावरण विद कवि कृष्णानंद राय के नेतृत्व में साइकिल यात्री रविवार को मुहम्मदाबाद के बैजलपुर गांव में पहुंचे। इस दौरान गोष्ठी कर लोगों को पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के मुख्य लेखाधिकारी एवं पर्यावरण के सिपाही के रूप में लखनऊ सहित पूरे प्रदेश में विख्यात पर्यावरणविद एवं भोजपुरी कवि कृष्णानंद राय अपनी कविताओं एवं भाषणों के माध्यम से जनमानस को पर्यावरण संरक्षण के लिए जागरूक कर रहे हैं। इसी क्रम में अपने पैतृक जिले गाजीपुर पहुंचे पर्यावरणविद कृष्णानंद राय ने बैजलपुर गांव में पर्यावरण संरक्षण के लिए एक गोष्ठी कर आम जनमानस को वृक्षारोपण, गौरैया संरक्षण, गंगा निर्मलीकरण एवं पर्यावरण संरक्षण विकल्प को अपनाने के लिए प्रेरित करते हुए गीत सुनाए।
इस अवसर पर मुहम्मदाबाद नगर क्षेत्र के किसान, युवा एवं छात्र उपस्थित थे। कार्यक्रम में हरिद्वार, राकेश राय, अधिवक्ता सीताराम राय, जैनेश पंकज, गोपाल सिंह यादव, अवनीश राय, रितु, विमल राय, रविंद्र नाथ राय, रविंद्र राय आदि उपस्थित थे। अध्यक्षता जिला शासकीय अधिवक्ता कृपाशंकर राय एवं संचालन श्रीराम राय कमलेश ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें