फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: गिट्टी पर अनियंत्रित होकर पलटी बाइक, युवक की मौत, साथी घायल

विज्ञापन
खतिरपुर गांव के पास सड़क पर बिखरे बोल्डर पर पड़ी मृतक मनीष यादव की बाईक। संवाद
विज्ञापन
शादियाबाद। थाना क्षेत्र के खतिरपुर गांव से मनिहारी ब्लाॅक को जाने वाली सड़क को बनाने के नाम पर करीब एक वर्ष से डालकर छोड़ी गई गिट्टी पर रविवार की देर शाम एक बाइक अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में ननिहाल आए बाइक सवार युवक की मौत हो गई। वह माता- पिता का इकलौता पुत्र था। वहीं उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया। टोडरपुर गांव निवासी मांझारी देवी ने बताया कि उनका बेटा मनीष यादव (23) अपने दोस्त अंकित यादव के साथ बाइक से अपने मामा के घर खतिरपुर गांव गया था। देर शाम घर लौट रहा था। कुछ देर बाद जानकारी मिली कि सड़क पर बिछाई गई गिट्टी पर बाइक अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में पुत्र और उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गए। दुर्घटना में दोनों युवकों के सिर में कई गंभीर चोट आई है। कुछ देर बाद मेडिकल कॉलेज अस्पताल के डॉक्टरों ने बेटे मनीष को मृत घोषित कर दिया। वहीं, अंकित यादव को ट्राॅमा सेंटर वाराणसी रेफर कर दिया गया है। पुत्र मनीष यादव और अंकित हर घर नल योजना संबंधित कार्य से जुड़े थे। वह गांव में पाइपलाइन बिछाने का काम करते थे। ग्रामीणों ने बताया कि मनीष के पिता किशुन यादव मुबंई में रहकर मजदूरी करते हैं। हादसे के बाद बिलख रहे परिजनों को लोग सांत्वना देने में जुटे थे। थानाध्यक्ष श्यामजी यादव ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें