फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: घर में घुसकर छात्रा से छेड़खानी, मुकदमा दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
जमानिया। रेवतीपुर थानाक्षेत्र के एक गांव की छात्रा के साथ घर में घुसकर शुक्रवार की रात छेड़खानी करने का मामला प्रकाश में आया है। पीड़िता की मां ने पड़ोस के ही एक युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन

पीड़िता की मां ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि पुत्री रात में खाना खाकर कमरे में सोने चली गई थी। देर रात पड़ोस का एक युवक घर में घुस आया और पुत्री का हाथ और कपड़ा पकड़कर उसे खींचने लगा। उसके शोर मचाने पर परिजन मौके पर पहुंचे, जिसे देखकर आरोपी मुंह ढंककर धमकी देता हुआ भाग निकला। आरोपी युवक पहले भी छात्रा को स्कूल आते-जाते समय परेशान करता था। वह पिछले दो वर्षों से लगातार इस तरह की हरकत कर रहा है। थानाध्यक्ष रमेश कुमार पटेल ने बताया कि छात्रा से छेड़छाड़ और धमकी देने का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। तहरीर के आधार पर जांच की जा रही है और जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें