फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंजीनियर से मारपीट, बोलेरो क्षतिग्रस्त किया

विज्ञापन
विज्ञापन
भांवरकोल। थाना क्षेत्र के पखनपुरा मौजा हैदरिया में शनिवार की देर शाम डंपर से राख गिरवाने का कुछ ग्रामीण विरोध करने लगे। इसको लेकर पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे स्टेशन के इंजीनियर और डंपर चालक से मारपीट करने के साथ ही उनकी बोलेरो को क्षतिग्रस्त कर दिया। इंजीनियर की तहरीर पर पुलिस ने दस नामजद और 12 अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर चार नामजद को गिरफ्तार कर लिया। अन्य की तलाश कर रही है।
विज्ञापन

मालूम हो कि क्षेत्र के पखनपुरा मौजा हैदरिया में शनिवार की देर शाम करीब सात बजे बन रहे पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे स्टेशन के इंजीनियर जितेंद्र सिंह की देख-रेख में डंपर से राख गिराई जा रही थी। इसी दौरान कुछ ग्रामीणों ने इसका विरोध किया। इसको लेकर ग्रामीणों की इंजीनियर से कहासुनी के साथ ही तीखी झड़प होने लगी। इसी दौरान गुस्साए लोगों ने इंजीनियर और डडंपर चालक के साथ मारपीट शुरु कर दी। इंजीनियर की बोलेरो भी क्षतिग्रस्त कर दिया। इंजीनियर ने दस नामजद और 12 अज्ञात लोगों के खिलाफ तहरीर दी। इस संबंध में थाना प्रभारी निरीक्षक विश्वनाथ यादव ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया। रात में ही चार नामजद आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। संबंधित धाराओं में उनका चालान कर जेल भेज दिया गया। अन्य की तलाश की जा रही है। उन्हें भी जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें