फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अतिक्रमण से आए दिन हो रहे सड़क हादसे

विज्ञापन
विज्ञापन
मतसा। राष्ट्रीय राजमार्ग े दोनों तरफ अतिक्रमण की वजह से आए दिन सड़क हादसे हो रहे हैं। प्रशासन अतिक्रमण को हटवाने के बजाए राष्ट्रीय राजमार्ग में स्पीड ब्रेकर बनवाने में जुटा हुआ है। गाजीपुर से जमानिया तक 50 से अधिक स्पीड ब्रेकर है। जबकि राष्ट्रीय राजमार्ग पर मानक के अनुसार अधिकतम दो इंच ऊंचा स्ट्रीप एनएच पर बनाया जा सकता है। राष्ट्रीय राजमार्ग पर बनाये गये गति अवरोधक मानक के अनुरूप नहीं है। जिस कारण से भी हादसे होते हैं। वर्तमान समय में एनएच की चौड़ाई 12 मीटर की है और सड़क के दोनों ओर 2.5 मीटर की पटरी भी है, लेकिन मौके पर पैदल पटरी नदारत है और सभी जगहों पर अतिक्रमण हो चुका है। इसे विभागीय उदासीनता कहे या लोगों में दिन पर दिन बढ़ता लालच। जो हो सड़के सकरी और हादसों की वजह अतिक्रमण ही है। गाजीपुर को चंदौली जनपद और बिहार को जोड़ने वाले इस एनएच पर 50 से अधिक अनाधिकृत गति अवरोधक बने हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें