फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जमानिया स्टेशन बाजार से हटाया अतिक्रमण

विज्ञापन
विज्ञापन
जमानिया। नगरपालिका प्रशासन ने शुक्रवार को स्टेशन बाजार में अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया। इससे बाजार में अफरातफरी मची रही। अतिक्रमण हटाने से पूर्व बीते तीन दिनों से लगातार बाजार में मुनादी कराई गई थी। बावजूद इसके, कई दुकानदारों ने अतिक्रमण नहीं हटाया। इस पर नगरपालिका कर्मचारियों ने सड़क के किनारे बनी नालियों के ऊपर से बड़ेसर मोड़ के पास से अतिक्रमण हटाना शुरू किया। यह अभियान बड़ेसर तिराहे से बस स्टैंड एवं मंडी रोड तक चलाया गया।
विज्ञापन

पालिका के कर्मियों ने कहा कि दुकान से बाहर सामान मिला तो उसे जब्त कर लिया जाएगा। पालिका की टीम के आने की जानकारी मिलते ही दुकानदारों ने आननफानन में दुकानों के बाहर रखे सामान को समेटकर अंदर कर लिया था। कर निरीक्षक विजयशंकर राय ने चेतावनी देते हुए कहा कि कोई भी दुकानदार सामान बाहर न रखे। सड़क पर अतिक्रमण के कारण जाम के हालात बनते हैं। सामान सड़क पर मिला तो उसे तुरंत जब्त कर जुर्माना और एफआईआर दर्ज कराई जाएगी।
ईओ अब्दुल सबूर ने कहा कि बाजारों में दुकानदारों की ओर से अतिक्रमण किया जा रहा है। इस बारे में कई बार मुनादी कराई जा चुकी है। इसके बाद भी दुकानदार बाज नहीं आ रहे। जिन लोगों का सामान बाहर मिलेगा, उसे जब्त किया जाएगा। नगरपालिका की ओर से नोटिस दी जाएगी। अगली बार पकड़े जाने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें