फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: सड़क के गड्ढे ने ले ली चालक की जान

विज्ञापन
विज्ञापन
खानपुर। खस्ताहाल सड़क ने मंगलवार को एक ट्रैक्टर चालक की जान ले ली। क्षेत्र के सरवरपुर गांव में गड्ढे से बचने के चक्कर में ट्रैक्टर पलट गया। इससे चालक की दबकर मौत हो गई। पुलिस ने शव को पंचनामा करने के बाद परिजनों को सुपुर्द कर दिया। सरवरपुर गांव निवासी शिवम राजभर (30) सुबह ट्रैक्टर से खेत की जोताई करने जा रहे थे। रास्ते में गड्ढे से बचने के चक्कर में ट्रैक्टर पलट गया। इससे ट्रैक्टर के नीचे दबकर शिवम गंभीर रूप से घायल हो गया। ग्रामीणों ने किसी तरह उसे ट्रैक्टर के नीचे से निकला। वाराणसी ले जाते समय रास्ते में उसकी मौत हो गई। युवक की मौत की खबर पाकर पत्नी पूजा, मा. कुंती देवी और भाइयों की चीख-पुकार से कोहराम मच गया। मृतक पांच भाइयों में दूसरे नंबर का था। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया लेकिन परिजनों ने पोस्टमार्टम कराने से मना कर दिया। इस पर पुलिस ने पंचनामा के बाद शव सुपुर्द कर दिया। थानाध्यक्ष प्रवीण यादव ने बताया कि शव परिजनों को सौंप दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें