फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP Encounter: टीम पर पिकअप चढ़ाने का प्रयास, पुलिस ने दाैड़ाकर मारी गोली, एक पशु तस्कर घायल; साथी भी गिरफ्तार

Wed, 21 May 2025 08:06 AM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर।

सार

Encounter News: यूपी की गाजीपुर पुलिस ने दो पशु तस्करों को गिरफ्तार किया है। टीम पर उन लोगों ने फायर भी किया था। आत्मरक्षा में पुलिस ने एक बदमाश के पैर में गोली मारी। वहीं, भाग रहा दूसरा साथी भी गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन
घायल बदमाश को इलाज के लिए ले जाती पुलिस। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Encounter in Ghazipur: गाजीपुर के गहमर और रेवतीपुर पुलिस की संयुक्त टीम ने मंगलवार की रात मुठभेड़ में दो पशु तस्कर को मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिया। इस दौरान एक के पैर में गोली लगी है। 

विज्ञापन




पुलिस के मुताबिक दोनों पिकअप में पांच पशुओं को तस्करी के लिए लेकर जा रहे थे। रेवतीपुर पुलिस नगसर तिराहे पर चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान सामने से एक पिकअप वाहन  दिखाई दिया।। पुलिस ने रोकने का इशारा किया गया तो चालक वाहन को पुलिस टीम पर चढ़ने का प्रयास करते हुए गहमर चौंसा की तरफ भागने लगा। 
विज्ञापन


गाड़ी में पांच पशु थे।थानाध्यक्ष रेवतीपुर कंट्रोल रूम को सूचना देते हुए घेराबंदी करने के लिए पिकअप का पीछा किया। इधर सूचना पर प्रभारी निरीक्षक गहमर ने वाहन को पकड़ने के लिए घेराबंदी की गई। करहिया मोड़ के पास सामने से खुद को घिरा देख बदमाश ने पुलिस टीम पर फायर किया गया।
विज्ञापन


पुलिस ने भी  जवाबी कार्रवाई में गोलियां चलाईं,एक बदमाश के बाएं पैर में गोली लगी। घायल ने अपना नाम दिलदारनगर थाना क्षेत्र के ताजपुर कुर्रा निवासी इरशादबताया, जिसे प्राथमिक उपचार हेतु सीएचसी भदौरा भेजा जा रहा है। जबकि एक अन्य बदमाश असगर पुलिस को गिरफ्तार किया है। पुलिस आरोपियों के पास से दो अदद देसी तमंचा 315 बोर, 1 कारतूस, 5 गोवंस और पिकअप वाहन बरामद किया है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें