फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: यूपी में तड़तड़ाईं गोलियां...पशु तस्कर घायल, दरोगा को मारने की कोशिश; गैंगस्टर सहित दर्ज हैं कई केस

Mon, 27 Oct 2025 09:33 AM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर।

सार

Ghazipur News: यूपी के गाजीपुर में मुठभेड़ के दाैरान भांवरकोल पुलिस ने एक पशु तस्कर को गिरफ्तार कर लिया। उसने पुलिसकर्मी पर भी फायरिंग की थी। उसके खिलाफ विभिन्न थानों में कुल नाै मुकदमे दर्ज हैं।
विज्ञापन
मुठभेड़ में घायल बदमाश को इलाज के लिए ले जाती पुलिस। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अंतर्जनपदीय गौतस्करी गिरोह के एक सदस्य को भांवरकोल पुलिस ने सोमवार की रात मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिया। पैर में गोली लगने से घायल गौतस्कर को इलाज के लिए सीएचसी गोड़उर भेजा गया। मौके से एक तमंचा, कारतूस और चार जिंदा गोवंश के साथ बोलेरो मैक्सी ट्रक बरामद किया गया।

विज्ञापन


सीओ जमानियां सुधाकर पांडेय ने बताया कि थाना भांवरकोल प्रभारी संतोष कुमार राय पुलिस टीम के साथ बलिया बॉर्डर क्षेत्र में रात्रि गश्त पर थे। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि एक बोलेरो मैक्सी ट्रक में गौवंश भरकर बिहार की ओर भेजा जा रहा है। पुलिस ने तत्काल रसूलपुर गांव के पास घेराबंदी की।

उन्होंने बताया कि पुलिस को देख ट्रक चालक ने वाहन को मोड़ने और भागने की कोशिश की, लेकिन सड़क संकरी होने के कारण गाड़ी फंस गई। खुद को घिरा देख आरोपी झाड़ियों में छिप गया और पुलिस टीम पर फायर झोंक दिया। गोली उपनिरीक्षक सतेन्द्र सिंह की कनपटी के पास से गुजर गई, जिससे वह बाल-बाल बचे। आत्मरक्षा में पुलिस ने भी जवाबी फायर किया, जिसमें गोली आरोपी के पैर में लगी। 

विज्ञापन

काफी दिन से थी तलाश

सीओ ने बताया कि घायल गौतस्कर की पहचान प्रशांत कुमार कठेरिया उर्फ गगन (30), पुत्र श्याम सिंह, निवासी परशूपुरा, थाना बकेवर, जनपद इटावा के रूप में की। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह कई जिलों में गौतस्करी में लिप्त गिरोह से जुड़ा है। बताया कि पुलिस ने अभियुक्त के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। वहीं, बरामद गोवंश को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया गया है।
विज्ञापन

आरोपी का आपराधिक इतिहास
सीओ ने बताया कि आरोपी प्रशांत के खिलाफ प्रयागराज, बलिया, जौनपुर, वाराणसी, चंदौली और बाराबंकी जिलों में गौतस्करी, पशु क्रूरता, गैंगस्टर एक्ट, आर्म्स एक्ट और आबकारी अधिनियम के तहत नौ मुकदमे दर्ज हैं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें