फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीपा पुल के लिए भाजपाजनों ने दिया धरना

Fri, 16 Jan 2015 11:12 PM IST
संवाददाता, अमर उजाला, गाजीपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
मुहम्मदाबाद में भाजपा के कार्यकर्ताओं ने बच्छलकापुरा-रामपुर पीपा पुल चालू कराने की मांग को लेकर शुक्रवार को उपजिलाधिकारी कार्यालय के पास धरना दिया। इस मौके पर काशी प्रांत एनजीओ प्रकोष्ठ के सह संयोजक प्रमोद राय ने कहा कि विभागीय अधिकारियों की लापरवाही के चलते इस वर्ष पीपा पुल चालू नहीं हो पाया, जबकि सरकारी नियमों के अनुसार पुल 15 अक्तूबर से प्रारंभ हो जाना था।
विज्ञापन



उन्होंने कहा कि पिछले वर्ष 26 नवंबर से आधा-अधूरा पुल बनाकर चालू किया गया। दो भागों में बने इस पुल के बीच का रेत कट जाने से पुल पर 24 दिसंबर से आवागमन पूरी तरह बंद कर दिया गया। गंगा किनारे बसे लोगों को गंगा पार करने के लिए नाव का सहारा लेना पड़ रहा है।

राजेश राय बागी ने कहा कि पीपा पुल के पास दिए गए धरने के दौरान एसडीएम ने 12 जनवरी तक पुल के चालू हो जाने का आश्वासन दिया था। लेकिन अवधि बीतने के चार दिन बाद भी पुल के निर्माण के लिए आवश्यक पीपा नहीं आया। पुल चालू होने तक धरना-प्रदर्शन जारी रहेगा। पीडब्लूडी खंड-3 के सहायक अभियंता धनुषधारी ने इस संबंध में बताया कि गोरखपुर से दो पीपे की पहली खेप आ जाएगी।
विज्ञापन


भाजपाजनों ने पुल चालू होने तक तहसील कार्यालय के सामने क्रमिक धरना देने का निर्णय लिया। इस मौके पर मनोज राय, सर्वजीत राय, कृपाशंकर राय, मिथलेश राय, अनूप शर्मा, चंदन गुप्त, सतीशचंद्र राय, सचिदानंद राय, अनिरुद्ध यादव, शशांक शेखर राय आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें