फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वकर प्रणाली के विरोध में दिया धरना

Tue, 24 Feb 2015 11:10 PM IST
संवाददाता, अमर उजाला, गाजीपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
 भाकपा माले और शहरी गरीब मोर्चा की ओर से स्वकर प्रणाली हाउस टैक्स के नाम पर मनमानी वसूली बंद करने के लिए सरजू पांडेय पार्क में मंगलवार को धरना-प्रदर्शन किया गया। इस मौके पर पार्टी की केंद्रीय कमेटी के सदस्य ईश्वरी प्रसाद कुशवाहा ने कहा कि नगरपालिका कार्यालय में भ्रष्टाचार बढ़ता जा रहा है। उन्होंने हाउस टैक्स के नाम पर मनमानी वसूली बंद करने की मांग की।
विज्ञापन



कहा कि केंद्र सरकार के अच्छे दिन लाने का वादा झूठा साबित हो रहा है। सरकार भूमि अधिग्रहण अध्यादेश लाकर किसानों की कीमती जमीन पूंजीपतियों और कारपोरेट घराने को सौंप उन्हें  फायदा पहुंचा रही है। पार्टी के जिला सचिव रामप्यारे राम ने कहा कि हाउस टैक्स के नाम पर गरीबों का शोषण बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने जमलापुर, तुलसी सागर आदि मुहल्लों में जलनिकासी की समुचित व्यवस्था कराने के साथ झिंगुरपट्टी स्थित शहीद-ए-आजम भगत सिंह पार्क का सुंदरीकरण कराने की मांग की।

 इस मौके पर ज्ञानचंद्र मौर्य, आलोक यादव, अशोक यादव, हंसराज मौर्य, चंद्रिका कुशवाहा, पारसनाथ सिंह, मिलन कुमार राव, राजेश बनवासी आदि ने विचार व्यक्त किया। अध्यक्षता दुर्गावती तथा संचालन योगेंद्रप्रताप भारती ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें