गाजीपुर। दीनदयाल उपाध्याय ग्रामीण कौशल योजना के तहत जिला सेवायोजन कार्यालय की ओर से शुक्रवार को जमानिया क्षेत्र के बरुईन स्थित एक शैक्षणिक संस्थान में रोजगार मेला का आयोजन हुआ। अंतिम राउंड के लिए 128 अभ्यर्थियों का चयन किया गया। रोजगार मेला में एडक्को प्रा. लि., जॉब सीकर्स स्टाप डिक्सन, पैजेट, मिकुनी आदि कंपनियों ने प्रतिभाग किया। इन कंपनियों की ओर से ट्रेनी, मैकेनिक, इलेक्ट्रिशियन, फीटर, कंप्यूटर ऑपरेटर, इलेक्ट्रॉनिक मैनूफक्चैरिंग, हेल्पर आदि पदों पर चयन किया गया। मेले में लगभग 320 अभ्यर्थियों ने प्रतिभाग किया, जिसमें से विभिन्न पदों पर कुल 128 अभ्यर्थियों का अंतिम राउंड के लिए चयन किया गया। संवाद