गाजीपुर। सरकार द्वारा कर्मचारियों के भत्ते खत्म किए जाने के विरोध में मंगलवार को जिले के सभी कार्यालयों में कर्मचारियों ने काला फीता बांधकर कार्य किया। प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री को ईमेल और ट्वीट कर अपनी नाराजगी जताई। इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि भत्ता समाप्त करने से राज्य कर्मचारियों में जबरदस्त असंतोष है। अब आर-पार का आंदोलन शुरू किया जाएगा। उन्होंने कहा कि अगर वह केंद्र की बराबरी कर रही है तो ट्रांसपोर्ट और एजुकेशन भत्ता सहित वह तमाम भत्ते दे जो केंद्रीय कर्मचारियों को मिलते हैं। राज्य सरकार अगर केंद्र के कर्मचारियों के समान भत्तों की समानता के लिए कुछ भत्तों को समाप्त करना चाहती है तो केंद्र सरकार के कर्मचारियों को मिलने वाले सभी भत्तों को प्रदेश में कर्मचारियों को प्रदान करना चाहिए। इस मौके पर जिलाध्यक्ष दुर्गेश कुमार श्रीवास्तव, अरविंद कुमार सिंह, ओंकारनाथ पांडेय, राकेश पांडेय, श्रीकांत राय, एसपी गिरी, विवेक सिंह शम्मी, अभय सिंह, योगेश जायसवाल, बृजेश, रामधनी, रमेश, रवि सिंह, राजेश, अनिल, जितेंद्र सिंह, अशोक, विनोद, दिनेश, संजीव कुमार आदि उपस्थित थे।