प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन नायब तहसीलदार को सौंपा
संवाद न्यूज एजेंसी
गाजीपुर। राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद उत्तर प्रदेश और कर्मचारी शिक्षक संयुक्त मोर्चा प्रदेश के प्रांतीय आह्वान पर राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद संगठन के कर्मचारियों ने विकास भवन पर बृहस्पतिवार को धरना दिया। साथ ही प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री को संबोधित 12 सूत्री मांगों का ज्ञापन जिलाधिकारी के प्रतिनिधि सदर के नायब तहसीलदार को सौंपा।
इस मौके पर राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के जिलाध्यक्ष दुर्गेश कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि केंद्र सरकार की पुरानी पेंशन बहाली वह आउटसोर्सिंग संविदा वर्क चार्ज केंद्र और राज्य के वित्त पोषित परियोजनाओं में कार्यरत कर्मियों का भविष्य सुरक्षित दिन में नीति बनाएं। सरकारी संस्थानों में निजीकरण बंद करें और राष्ट्रीय वेतन आयोग का गठन किया जाए।
माध्यमिक शिक्षक संघ के प्रांतीय महामंत्री दिनेश चंद्र ने संगठन के धर्मों को पुरजोर समर्थन किया, उन्होंने आश्वस्त किया की कार्यक्रम में बढ़-चढ़कर हर शिक्षक भाग लेगा और विद्यालय बंद करके आंदोलन किया जाएगा। एग्रीकल्चर मिनिस्ट्री एसोसिएशन अध्यक्ष मांधाता सिंह जनपद के अधिकारियों को आगाह किया कि कर्मचारियों का उत्पीड़न बंद करें और साथ ही सरकार से मांग किया कि किसी भी कीमत पर पुरानी पेंशन बहाल होना चाहिए। राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के उपाध्यक्ष विपिन सिंह ने कहा कि लड़ाई तब तक जारी रहेगा जब तक की पुरानी पेंशन बहाल न हो जाये।
तपसा के मंत्री मानवेंद्र सिंह ने कहा कि कर्मचारी संगठनों को एक होकर के आंदोलन करने का प्रयास किया जाए। राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के चेयरमैन दिवाकर सिंह ने कहा कि अगर पुरानी पेंशन खराब है तो विधायक और सांसद क्यों नहीं पुरानी पेंशन छोड़ देते हैं और एनपीएस लेते हैं। रोडवेज परिषद जिलाध्यक्ष अरविंद सिंह ने कहा कि 2024 के लोकसभा चुनाव में कर्मचारी शिक्षक वर्तमान सरकार को करारा जवाब देंगे।
उत्तर प्रदेश ग्रामीण सफाई कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष रोशन लाल ने कहा कि अगर आवश्यकता पड़ी तो पुरानी पेंशन बहाली के लिए हर ग्राम पंचायत का सफाई कर्मचारी सड़क पर आकर आंदोलन करेगा। धरने में ओंकार नाथ पांडेय, आलोक राय, नर्वदेश्वर दुबे, राकेश कुमार पांडेय, प्रदीप कुमार सिंह, अशोक कुमार यादव, अंकित कुमार सिंह, राम प्रकाश, दिनेश चंद्र, नारायण उपाध्याय, राणा सिंह, शिव कुमार सिंह, सुरेंद्र यादव, अखिलेश सिंह यादव, मनोज कुमार सिंह ,राजेश कुमार, हनुमान यादव, नवीन सिंह, शिवाकांत चौबे, अखिलेश कुमार, संतोष कुमार वर्मा, शैलेश सिन्हा आदि उपस्थित रहे। अध्यक्षता दुर्गेश कुमार श्रीवास्तव और संचालन राकेश पांडेय ने किया।