फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: पत्नी से फोन पर बात करने के बाद खाया जहर

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

भीमापार। सैदपुर कोतवाली क्षेत्र के जगदीशपुर गांव में एक युवक ने मंगलवार को विषाक्त पदार्थ खाकर आत्महत्या कर लिया। आत्महत्या का कारण मृतक की पत्नी के मायके से ससुराल न आना बताया जा रहा है। फिलहाल पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

परिजनों ने बताया कि प्रकाश गोड़ (24) का विवाह आजमगढ़ जनपद के तरवां थाना के तियरा गांव निवासी प्रियंका गोड़ के साथ दो वर्ष पूर्व हुआ था। इनका सात माह का बेटा भी है। जिसे लेकर पत्नी प्रियंका मायके चली गई थी।
विज्ञापन


जहर खाने से पहले बहुत देर तक युवक पत्नी से फोन पर बात करता रहा। फोन पर ही पत्नी से कहा कि नहीं आओगी तो जहर खां लूंगा, तो पत्नी ने कहा कि खा लो। पत्नी के इतना कहने के बाद वह घर में रखा चूहा मारनेकी दवा खा लिया।

हालत बिगड़ने पर उसे उपचार के लिए सीएचसी ले जाया गया। जहां उपचार के बाद डॉक्टरों ने छोड़ दिया। देर शाम पुन: हालत गंभीर होने पर उसे परिजन अस्पताल लेकर आ रहे थे कि रास्ते में ही मौत हो गई।

परिवार के लोग पुलिस को सूचना दिए बिना ही शव लेकर जौहरगंज श्मशान घाट पहुंचे और अंतिम संस्कार करने लगे। कुछ देर बाद मृतक के ससुराल वालों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने अधजले शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन


इस संबंध में चौकी प्रभारी भीमापार अशोक कुमार ओझा ने बताया कि मौत का कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही पता चलेगा।अभी तक कोई तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर विधिक कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें