केंद्र सरकार के कार्यकाल के नौ वर्ष पूरे होने पर हरिहरपुर हाला स्थित एक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में जनजाति जनप्रतिनिधि एवं प्रबुद्धवर्ग सम्मेलन का आयोजन किया गया। इस मौके पर मुख्य अतिथि डॉ. गुलाब खरवार ने कहा कि सर्व समाज के लोगों को जोड़ते हुए एक बार फिर से मोदी जी को प्रधानमंत्री बनाने का संकल्प लेना है। यह आवश्यक इसलिए है कि पूर्व की सरकारों में लूट और भ्रष्टाचार चरम सीमा पर पहंुच गया था। कुछ प्रशासनिक अधिकारियों, कर्मचारियों के कारण जिले में जनजाति का प्रमाण पत्र बनने की समस्या उत्पन्न हो रही है, उसे भी बहुत जल्द ही खत्म कराया जाएगा।
विशिष्ट अतिथि उदयभान खरवार ने कहा कि आवश्यकता है कि हम अपने समाज को एक साथ जोड़ कर चलें। अगर हम एक होंगे तो अपनी बातों को सरकार के सामने रख सकते हैं।
इस मौके पर रामअवतार खरवार, शिवम खरवार ,धीरज, दीपक, मनीष, त्रिलोकी खरवार, श्रीकांत खरवार, गोपाल खरवार, शुभम खरवार, मुरलीधर खरवार, अरुण खरवार आदि मौजूद थे।
कार्यक्रम की अध्यक्षता जनजाति मोर्चा के जिलाध्यक्ष विनोद खरवार और संचालन जिला महामंत्री अमरेंद्र कुमार खरवार ने किया। अंत में कार्यक्रम के संयोजक अनिल खरवार ने आभार व्यक्त किया।