फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मतदान का खूब दिखा जज्बा

Wed, 08 Mar 2017 11:50 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला/गाजीपुर
विज्ञापन
जमुआंव मतदान केंद्र पर मतदान के बाद स्याही लगी उंगली दिखाती युवतियां।
विज्ञापन
चौथेपन में लाठी के सहारे चुनावी महापर्व में हिस्सा लेने बुजुर्ग मतदाता किसी के साथ मतदान केंद्र पर पहुंचे, वहीं युवा मतदाता पूरे जोश के साथ पहुंचे। वृद्धों में चुनाव के जोश का जज्बा देख अन्य लोग भी मतदान के प्रति जागरूक दिखे। तल्ख धूप की परवाह किए बगैर अपना मत देने लोग बूथों तक पहुंच गए। सीधी तरह खड़ा ने हो पाने के बावजूद लोग वोट देने के लिए काफी देर तक लाइन में लगे रहे।
विज्ञापन


जनपद के विभिन्न विस क्षेत्रों में मतदान करने के लिए कई पति-पत्नी जहां बूथ पर साथ पहुंचे, वहीं कई वृद्ध महिला और पुरुष परिवार के सदस्यों के साथ मतदान करने के लिए गए थे। सदर विधानसभा क्षेत्र के लाल दरवाजा निवासी 70 वर्षीय बावन दास चौरसिया अपनी नतीनी के साथ सिटी इंटर कॉलेज में सुबह साढ़े आठ बजे अपने मताधिकार का प्रयोग करने के लिए पहुंच गए थे।

भीड़ होने के कारण डंडा के सहारे वह काफी देर तक लाइन में खड़ा होकर अपने बारी की प्रतीक्षा करते रहे। नंबर आने पर उन्होंने अपना मतदान किया। इसके बाद उनके साथ गई लड़की हाथ पकड़कर उन्हें घर तक लाई। महुआबाग निवासी 90 वर्षीय अब्दुल मजीद परिवार के सदस्य के साथ ट्राईसाइकल से वोट देने के लिए पहुंचे।
विज्ञापन


कुछ इसी तरह का नजारा ग्रामीण क्षेत्रों के मतदान केंद्रों पर भी दिखा। बुजुर्ग शक्ति न होने के बाद भी हिलते-डुलते हुए अकेले और परिवार के सदस्यों के साथ पहुंचे और अपने मतदान का इस्तेमाल किया। ऐसे मतदाताओं पर जैसे ही अन्य मतदाताओं की नजर पड़ रही थी, उनके मुंह से यह बात निकल जा रही थी, इनसे हमें इस बात की सीख लेनी चाहिए कि मतदान हमारे लिए कितना जरूरी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें