इलेक्ट्रिक बूम खराब होने से करहिया रेलवे हाल्ट पर खड़ी एसएमवीटी बैंगलोर-दानापुर सुपरफास्ट स्पेश
- फोटो : ग्रामीणों से मुखातिब पूर्व आईएएस डॉ. कमल टावरी।
गहमर। पीडीयू-बक्सर रेल लाइन के करहिया स्थित रेल फाटक पर लगा इलेक्ट्रॉनिक बूम सोमवार को दोपहर दो बजे फेल हो गया। इससे आप व डाउन का सिग्नल फेल हो गया। गेटमैन ने इसकी सूचना कंट्रोल रूम को दी। कंट्रोल के आदेश पर गेटमैन की ओर से स्लाइड बूम लगाकर काॅशन के सहारे हरी झंडी दिखाकर ट्रेनों को चलाया गया। रेलवे स्टेशन करहिया हाल्ट के पास स्थित 82-सी फाटक पर इलेक्ट्रॉनिक बूम लगा है। पटना-सिकंदराबाद एक्सप्रेस निकल जाने के बाद फाटक खोला गया। कुछ देर बाद ट्रेन आने की सूचना पर गेटमैन ने फाटक बंद करने के लिए स्विच ऑन किया, लेकिन बूम नहीं गिरा। इसके बाद गेटमैन ने दो-तीन बार फिर कोशिश की, फिर भी बूम नहीं गिर पाया। इससे फाटक के दोनों तरफ लगा सिग्नल फेल होने से लाल हो गया। तब तक एसएमवीटी बंगलूरू-दानापुर सुपरफास्ट स्पेशल ट्रेन करहिया हाल्ट स्थित सिग्नल के पास आकर खड़ी हो गई। गेटमैन ने स्लाइड बूम लगाकर कॉशन के सहारे हरी झंडी दिखाकर ट्रेन को आगे के लिए रवाना किया। इस दौरान ट्रेन लगभग 10 मिनट खड़ी रही। कंट्रोल के सूचना पर रेलवे के इंजीनियरों की टीम ने मौके पर आकर उसे कड़ी मशक्कत के बाद ठीक किया। इस दौरान फाटक के दोनों ओर वाहनों की कतार लग गई। स्टेशन अधीक्षक सुनील सिंह ने बूम खराब होने की जानकारी होने से इन्कार किया है। उनका कहना है कि ऐसा होता नहीं है, फिर भी वह जानकारी करेंगे।