फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छह पर बिजली चोरी का मुकदमा

विज्ञापन
विज्ञापन
मरदह। उपकेंद्र से निर्गत बगही फीडर पर मंगलवार को व्यापक बिजली चेकिंग अभियान चलाया गया। इसमें तीन नए कनेक्शन, 15 विधुत विच्छेदन, चार का भार बढ़ाया गया। जबकि छह लोगों पर चोरी का मुकदमा दर्ज एवं 11 लोगों के बकाया बिल पर एफआईआर की कार्रवाई के साथ ही एक लाख 37 हजार रुपये की वसूली भी की गई। इस कार्रवाई के दौरान पूरे क्षेत्र में हड़कंप कि स्थिति बनी रही। इस अभियान को लेकर अवैध रूप बिजली का लाभ उठा रहे लोगों में हलचल पैदा हो गया है। चेकिंग टीम में अभिषेक राय उप खंड अधिकारी, विजिलेंस इंस्पेक्टर एके सिंह, जेई नीरज सोनी, पंकज चौहान अवर अभियंता, अजीत चौबे, राधेश्याम व अन्य विभागीय कर्मचारी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें