फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार सवार बदमाश ने तमंचे से झोंका फायर

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजीपुर। शहर कोतवाली क्षेत्र के छावनी लाइन स्थित प्रसादपुर गांव के पास मंगलवार की शाम पांच बजे कार सवार बदमाशों ने ओवरटेक कर पीछे से आ रहे दूसरे कार में सवार लोगों पर फायर झोंक दिया। संयोग अच्छा रहा कि गोली कार के बोनट में लगी। पीडि़त की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। कोतवाल विमल कुमार मिश्रा ने बताया कि हाथीखाना निवासी बृजेश यादव, फाक्सगंज निवासी विवेक यादव और अमित यादव कार से शहर आ रहे थे। इसी दौरान पीछे से एक कार ओवरटेक कर आगे निकाली और चलती कार की खिड़की से एक बदमाश ने तमंचे से फायर झोंका। हालांकि यह घटना पास ही एक सीसी टीवी कैमरे में कैद हो गई। बृजेश यादव की तहरीर पर शातिर बदमाश शंकर पांडेय के खिलाफ मुकदमा दर्जकर तलाश शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें