फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: पांच घंटे ठप रही 20 गांवों की बिजली आपूर्ति, 35 हजार लोग हुए परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
कासिमाबाद। स्थानीय विद्युत उपकेंद्र में ओवरलोड के चलते आई खराबी से बिजली आपूर्ति शनिवार को सुबह सात बजे से दोपहर 12 बजे तक ठप रही। इससे गर्मी और उमस से लोग बेहाल रहे। बीते दो दिनों से कासिमाबाद 33 व 132 केवीए विद्युत उपकेंद्र में तकनीकी खराबी से बिजली आपूर्ति लड़खड़ा गई है। इससे करीब 20 गांवों की 35 हजार आबादी प्रभावित हो रही है।
विज्ञापन

शुक्रवार की शाम भी 132 केवीए विद्युत उपकेंद्र का केबल बॉक्स जल जाने से लगभग तीन घंटे बिजली ठप रही। इससे मकदूमपुर, नसीरुरद्दीनपुर, विशुनपुर, सिनेरा, सोनवर्षा, सूतहा, मिर्जापुर आदि गांवों के लोग परेशान हुआ। इसी प्रकार शनिवार को 33 केवीए विद्युत उपकेंद्र कासिमाबाद के स्विच यार्ड में आई खराबी से सुबह सात बजे से दोपहर 12 बजे तक बिजली गुल रही। फॉल्ट दुरुस्त होने पर पांच घंटे बाद आपूर्ति बहाल हो पाई।
विभागीय कर्मचारियों के अनुसार बेतहाशा गर्मी और ओवरलोड के कारण बार-बार खराबी आ रही है। अधिक गर्मी के कारण सभी ट्रांसफॉर्मर हिट हो जा रहे हैं। यहीं कारण है कि तेज धमाके के बीच फॉल्ट हो रहा है। घंटों बिजली आपूर्ति ठप होने से लोगों में रोष है। बिजली निगम के एसडीओ संजीव भास्कर ने बताया कि वर्तमान में गर्मी से ट्रांसफार्मरों को बचाने और बिजली आपूर्ति को सुचारु रूप से बहाल करने पर ध्यान दिया जा रहा है। स्वीच यार्ड में आई खराबी से बिजली आपूर्ति प्रभावित रही।
विज्ञापन

तीन घंटे बाधित रही आपूर्ति

नंदगंज। स्थानीय विद्युत उपकेंद्र पर लगे 10 एमवीए के ट्रांसफार्मर की शनिवार को दोपहर 12 से तीन बजे तक टेस्टिंग का कार्य होने के कारण क्षेत्र में दोपहर में तीन घंटे विद्युत आपूर्ति बाधित रही। इससे लोगों को भीषण गर्मी में परेशानी का सामना करना पड़ा। अवर अभियंता पंकज रावत ने बताया कि विद्युत केंद्र पर लगे 10 एमवीए के ट्रांसफार्मर की कर्मचारियों ने टेस्टिंग करके आपूर्ति तीन बजे बहाल कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें