फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: अब एमबीबीएस के छात्र गांवों के पांच-पांच घरों को लेंगे गोद, देंगे स्वास्थ्य संबंधी जानकारी

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजीपुर। महर्षि विश्वामित्र स्वशासी मेडिकल काॅलेज के एमबीबीएस के छात्र आसपास के गांवों के पांच-पांच घरों को गोद लेंगे। उन्हें स्वास्थ्य संबंधित जानकारी देने के साथ ही उपचार मुहैया कराएंगे। इसी क्रम में मेडिकल काॅलेज की ओर से शहर के हाथीखाना न्यू पीएचसी और मनिहारी सीएचसी को गोद लिया गया है। साथ ही वहां एक-एक एंबुलेंस उपलब्ध कराया गया है। न्यू पीएचसी पर डॉ. स्वतंत्र सिंह और मनिहारी में डाॅ. संतलाल के नेतृत्व में उपचार चल रहा है, ताकि चिकित्सकीय सुविधाएं सुदृढ़ हो सके।
विज्ञापन

शहर में मेडिकल काॅलेज स्थापित होने से चिकित्सकीय व्यवस्थाएं कुछ हद तक सुधरी हैं। ओपीडी में जहां विभिन्न विधाओं के चिकित्सकों द्वारा मरीजों का उपचार किया जा रहा है। वहीं अत्याधुनिक जांच मशीनों का लाभ भी मरीजों को मिल रहा है। ऐसे में ग्रामीण इलाकों में स्थापित न्यू पीएचसी और सीएचसी का चयन कर वहां चिकित्सकीय सुविधाओं को बेहतर करने का कदम उठाया जा रहा है। ऐसे में पहले चक्र में शहर के पास हाथीखाना न्यू पीएचसी का चयन किया गया। यहां मेडिसिन विभाग के सहायक आचार्य प्रोफेसर डा. स्वतंत्र द्वारा जहां मरीजों का उपचार किया जा रहा है। वहीं एमबीबीएस के प्रत्येक छात्रों को आसपास के गांवों के पांच-पांच घरों को गोद लेकर स्वास्थ्य संंबंधित जानकारी देंगे। उन्हें जागरूक करेंगे।। महर्षि विश्वामित्र स्वशासी राजकीय मेडिकल काॅलेज के प्राचार्य प्रोफेसर आनंद मिश्रा ने बताया कि ग्रामीण इलाकों की चिकित्सकीय व्यवस्था को सुदृढ़ करने के लिए पीएचसी और सीएचसी के साथ ही गांव के पांच-पांच घरों को गोद लिया जा रहा है। साथ ही ग्रामीण मरीजों को जागरूक भी किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें