फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

करीब 24 घंटे बाद उपकेंद्र से विद्युत आपूर्ति शुरु

विज्ञापन
विज्ञापन
मुहम्मदाबाद। स्थानीय 33/11 पुराने विद्युत उपकेंद्र से पोषित फीडर स्वतंत्र नंबर एक एवं स्वतंत्र नंबर दो, राजापुर एवं गौसपुर के सेंट्रल पैनल को बदलने का कार्य रविवार को पूर्ण हो जाने के बाद आपूर्ति चालू कर दी गई। पुराने विद्युत उपकेंद्र से पोषित फीडर गौसपुर, राजापुर, स्वतंत्र फीडर नंबर एक और स्वतंत्र फीडर नंबर दो के सेंट्रल पैनल को प्रति स्थापित करने का काम शनिवार की दोपहर में शुरू किया गया। इसके चलते इससे आपूर्ति होने वाले सभी फीडरों की आपूर्ति बंद कर दी गई थी। रविवार को काम पूरा हो जाने के बाद बिजली आपूर्ति शुरु हुई। इससे संबंधित गांव के लोगों ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें