फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुंडेसर-शेरपुर मार्ग के चौड़ीकरण की कवायद शुरु

विज्ञापन
विज्ञापन
मुहम्मदाबाद। क्षेत्र के शेरपुर-कुंडेसर मार्ग के चौड़ीकरण की पहल शुरु कर दी गई। करीब चार किमी लंबे संपर्क मार्ग पर कार्य शुरु करने से पूर्व पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों ने रविवार को निरीक्षण किया। कुंडेसर से शहीदों के पैतृक गांव शेरपुर को जाने वाली लगभग चार किलोमीटर लंबी सड़क का चौड़ीकरण कर उसका निर्माण कराने के लिए प्रदेश सरकार ने चार करोड़ रुपया स्वीकृत किया है। इसकी जानकारी प्रदेश के उप मुख्यमंत्री एवं पीडब्ल्यूडी मंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने स्वयं फेसबुक पोस्ट कर दिया। धन अवमुक्त होने के बाद निर्माण कार्य शुरु करने को लेकर एक्सईएन जितेंद्र कुमार एवं एई राकेश कुमार ने मार्ग का निरीक्षण किया। बाद में ग्रामीणों संग बैठक कर सहयोग की अपील की। एक्सईएन ने ग्रामीणों को आश्वासन दिलाते हुए कहा कि सड़क निर्माण कार्य में कोई लापरवाही नहीं होगी। अगर आप लोगों का सहयोग मिलेगा तो निश्चित ही गुणवत्तायुक्त सड़क का निर्माण होगा। एई ने ग्रामीणों के समक्ष सड़क निर्माण के इस्टीमेट की विस्तार से जानकारी दी। बताया कि लोक निर्माण विभाग द्वारा चार करोड़ अठारह लाख की धनराशि निर्गत कर दी गयी है। इस मौके पर यूपीडा के मीडिया सलाहकार दुर्गेश उपाध्याय, प्रधान प्रतिनिधि लल्लन राय, पूर्व प्रधान जयप्रकाश राय, आनंद राय, दीपू उपाध्याय, शिक्षक नेता दिनेशचंद्र राय, राघवेंद्र उपाध्याय, जितेश कुमार राय, मिथिलेश राय, नंदकुमार उपाध्याय, शशिधर राय, मदन दूबे, मुन्ना राय, दीनबंधु उपाध्याय, बब्बन राय, मारकंडेय राय, शिवम उपाध्याय, अजीत राय आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें