फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: अवैध कनेक्शन काटने पर बिजली विभाग की टीम पर किया हमला

विज्ञापन
विज्ञापन
दिलदारनगर। नगसर थाना क्षेत्र के नगसर मीर राय में शनिवार को बिजली निगम की टीम चेकिंग अभियान चला रही थी। इसी दौरान आधा दर्जन मनबढ़ों ने अवैध बिजली कनेक्शन काटने पर हमला कर दिया। तहरीर के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। नगसर मीर राय में अवर अभियंता आशीष कुमार यादव, एसडीओ प्रवीन मौर्या, लाइनमैन महादेव और शहजाद के साथ मनबढ़ों ने मारपीट करते हुए गाली-गलौज की। इसके बाद लाठी-डंडा लेकर दौड़ा लिया। साथ ही जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गए। बिजली निगम के अभियंताओं ने इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पुलिस पहुंची। अवर अभियंता आशीष कुमार यादव की तहरीर पर पुलिस ने 6 अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। अधिशासी अभियंता गोपीचंद भास्कर ने बताया कि टीम नगसर मीर राय में चेकिंग और ओटीएस के तहत पंजीकरण कराने गई थी। अवैध तरीके से बिजली जला रहे लोगों का कनेक्शन काटते ही बिजली निगम की टीम पर हमला कर दिया गया। 24 घंटे में हमलावर गिरफ्तार नहीं हुए तो विद्युतकर्मी कार्य बहिष्कार शुरू करने के साथ ही इलाके की बिजली आपूर्ति ठप कर देंगे। थानाध्यक्ष दीपक कुमार ने बताया बिजली टीम पर हमला करने वालों के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कर उनकी तलाश की जा रही है। जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

शिक्षक हुए साइबर फ्रॉड के शिकार

शिक्षक हुए साइबर फ्रॉड के शिकार

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें