फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: पावर हाउस पर धरना देकर मांगी 300 यूनिट फ्री बिजली

विज्ञापन
विज्ञापन
कासिमाबाद। भारतीय किसान यूनियन श्रमिक जन शक्ति ने शनिवार को विभिन्न मांगों को लेकर सुबह 10 बजे स्थानीय पावर हाउस पर धरना दिया। दोपहर 2 बजे तक कुल चार घंटे धरना चला। अंत में मौके पर पहुंचे एसडीओ एसके सिंह को ज्ञापन सौंपा गया। साथ ही अघोषित बिजली कटौती, जर्जर तार व खंभों को बदलने, 300 यूनिट फ्री बिजली देने की मांग की गई। जिलाध्यक्ष महेंद्र सिंह यादव बागी ने कहा कि वर्तमान में किसान सिंचाई में व्यस्त हैं लेकिन जर्जर तार और खंभों से लगातार बिजली आपूर्ति बाधित हो जा रही है। ट्यूबवेल की मुफ्त बिजली के नाम पर अधिकारी-कर्मचारी धन उगाही कर रहे हैं। चुनाव से पूर्व भारतीय जनता पार्टी ने अपने घोषणापत्र में 300 यूनिट फ्री बिजली देने का वादा किया था, लेकिन इसको अभी तक पूरा नहीं किया गया। बिजली निगम के अभियंता व कर्मचारी फोन नहीं उठाते हैं। क्षेत्र में जांच के नाम पर पैैसे लिए जा रहे हैं। हमारी मांगें जल्द नहीं मानी गईं तो आंदोलन किया जाएगा। वहीं मौके पर पहुंचे एसडीओ एसके सिंह ने मांगों के संबंध में धरना दे रहे लोगों को आश्वासन दिया। इस मौके पर तारकेश्वर यादव, अरविंद यादव, मार्कंडेय यादव, फतेह बहादुर यादव, कंचन तिवारी आदि मौजूद रहीं।

शिक्षक हुए साइबर फ्रॉड के शिकार

शिक्षक हुए साइबर फ्रॉड के शिकार

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें