फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली विभाग ने 18 उपभोक्ताओं के काटे कनेक्शन, दो पर चोरी का मुकदमा

विज्ञापन
विज्ञापन
सुहवल। क्षेत्र में सघन बिजली चेकिंग अभियान के दौरान कई उपभोक्ताओं पर कड़ी कार्रवाई की गई। इसमें 18 उपभोक्ताओं के कनेक्शन काटने के साथ दो पर बिजली चोरी का मुकदमा और करीब 22 हजार रुपये बकाए की वसूली भी की गयी। विद्युत वितरण खंड चतुर्थ के कर्मचारियों ने मंगलवार को क्षेत्र में अभियान चलाकर ढढनी एवं सुहवल विद्युत केंद्र के तहत आने वाले कई गांवों में दौरा किया। विद्युत विभाग की इस टीम के चेकिंग समाप्त कर वापस जाने पर ही लोगों ने राहत की सांस ली। विभाग की ओर से सुहवल, ढढनी, हरिश्चंद्रपुर, सोनवल, सुजानपुर, बवाडा, खजुहां आदि गांवों में सघन चेकिंग अभियान चलाया गया। अभियान के क्रम में टीम ने गांव में लगे विद्युत मीटरों की भी आकस्मिक चेकिंग की। उपभोक्ताओं को चेताया कि मीटरों से छेड़छाड़ नहीं की जाए। अगर मीटर खराब होता है तो इसकी जानकारी विभाग को तुरंत दी जाए, साथ ही लोगों से विद्युत चोरी रोकने में विभाग का सहयोग देने की अपील की। इस संबंध में जमानियां विद्युत उपखंड के अधिकारी विजय यादव ने बताया कि उच्चाधिकारियों के निर्देश पर सघन चलाया गया। जिसमें बकायदारों के कनेक्शन विच्छेद किए गए। इसके अलावा बकाए की वसूली भी की गयी। यह अभियान आगे भी जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें