फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: नगर के 12 मोहल्लों में छह घंटे गुल रही बिजली, लोग हुए परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजीपुर। नगर के लगभग 12 मोहल्लों में शनिवार को छह घंटे तक बिजली गुल रही। इसके कारण लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। बिजली निगम के अभियंताओं का कहना है कि बारिश के कारण कई जगहों पर हुए फॉल्ट के कारण बिजली कटौती हुई।
विज्ञापन

नगर के पीरनगर, कचहरी, महुआबाग, मिश्रबाजार, आमघाट, आमघाट कॉलोनी, मियांपुरा, सुभाषनगर, झुन्नूलाल का चौराहा, झंडातर, प्रकाश टाकीज, कोयला घाट आदि जगहों पर लगातार छह घंटे बिजली कटौती की गई। सुबह लगभग नौ बजे बत्ती गुल हुई। लोग घंटों इंतजार करते रहे। लेकिन, बिजली आपूर्ति बहाल नहीं हुई। दोपहर में तीन बजे के करीब बिजली आपूर्ति बहाल हुई। तब जाकर लोगों ने राहत की सांस ली। बिजली कटौती होने के कारण लोगों के घरों और प्रतिष्ठानों में इलेक्ट्रानिक उपकरण शो-पीस बन गए थे। हालांकि बारिश होने और बीच-बीच में ठंडी हवा चलने के कारण लोगों को उमस का सामना नहीं करना पड़ा। वहीं लगातार बिजली कटौती होने के कारण कई लोगों के घरों का इन्वर्टर जवाब दे गया। इससे संबंधित घरों में अंधेरा छा गया था।
बारिश और हवा चलने के कारण कई जगह पर फॉल्ट हुए थे। इसके कारण नगर के कई मोहल्लों में बिजली कटौती थी। फाल्ट को दुरुस्त करने के बाद बिजली आपूर्ति बहाल कर दी गई। एसके निर्भय, अधिशासी अभियंता विद्युत वितरण खंड द्वितीय
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें