फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इनकमिंग ट्राली में आई खराबी से दर्जनों गांवों की बत्ती गुल

Fri, 09 Sep 2016 12:33 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,गाजीपुर
विज्ञापन
बिजली - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
गांव में स्थित 33/11 केवीए ताड़ीघाट विद्युत सब-स्टेशन में बुधवार की रात लगभग दस बजे अचानक इनकमिंग ट्रॉली में तकनीकी खराबी आने से दर्जनों गांव अंधेरे में डूब गए। बिजली के अभाव में एक तरफ जहां लोगों को गर्मी में बिलबिलाना पड़ रहा है, वहीं पानी के लिए चहुंओर हाहाकार मची हुई है। बिजली पर आधारित कारोबारी पूरे दिन हाथ पर हाथ धरे बैठे रहे।
विज्ञापन

ताड़ीघाट विद्युत उपकेंद्र रात में इनकमिंग ट्राली से धुआं निकलने लगा। यह देख भयवश कर्मचारी बाहर निकल आए और तत्काल इसकी जानकारी विभागीय अधिकारियों को देते हुए आपूर्ति बंद कर दी। इससे सुहवल, मेदनीपुर, कालूपुर, सुजानपुर,  बवाड़ा, भिख्खिचौरा, युवराजपुर, पटकनियां, पटखौलियां, बेमुआ, नगसर,  डेढगावां, सोनवल, बडौरा, कल्यानपुर, नरायनापुर, टौंगा, उधरनपुर,  गोपालपुर, पकडी, जग्गीकापुरा, रमवल, सुगवलियां सहित दर्जनों गांव अंधेरे में  डूब गये। इसके चलते भीषण गर्मी में जहां लोगों करवटें बदलकर रात बितानी पड़ी, वहीं पानी के लिए हाहाकार मच गया।
पानी के लिए लोगों हैंडपंपों और कुओं तक की दौड़ लगानी पड़ी। आपूर्ति बंद होने से क्षेत्र के कई सरकारी एवं गैर सरकारी संस्थाओं में कार्य ठप पड़े रहे। सब-स्टेशन के फीडर में तकनीकी खराबी की सूचना मिलते ही जमानियां विद्युत  विभाग के एसडीओ शिवम राय, अवर अभियंता संतोष मौर्या सब स्टेशन  पहुंच गए। कर्मचारी से खराबी के संबंध में जानकारी ली।
विज्ञापन

इस संबंध में जमानियां विद्युत विभाग के एसडीओ शिवम राय ने बताया कि इनकमिंग ट्रॉली में तकनीकी खराबी के चलते आपूर्ति बंद है। मरम्मत का काम तेजी से चल रहा है। जल्द ही विद्युत आपूर्ति बहाल कर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें