शहर के लाल दरवाजा मुहल्ले का ट्रांसफार्मर मंगलवार को दिन में जल गया। इसकी वजह से सैकड़ों घरों की बिजली गुल हो गई। बिजली के अभाव में एक तरफ जहां लोगों को भीषण गर्मी में परेशान होना पड़ा, वहीं ज्यादातर लोगों को पानी की समस्या झेलनी पड़ी। गर्मी की वजह से लोग रात में सो सके। बुधवार को भी ट्रांसफार्मर बदलकर आपूर्ति बहाल न किए जाने से लोगों को दुश्वारियों का सामना करना पड़ा। बिजली पर आधारित कारोबारी हाथ पर हाथ धरे बैठे रहे। समाचर लिखे जाने तक बिजली बहाल नहीं हो सकी थी।
लालदरवाजा मुहल्ला के अधिकांश हिस्सों की बिजली आपूर्ति पावरहाउस में स्थापित 630 केवीए के ट्रांसफार्मर से होती थी। मंगलवार की दोपहर अचानक यह ट्रांसफार्मर जल गया, जिससे इससे संबंधित सैकड़ों घरों की बत्ती गुल हो गई। आपूर्ति ठप होने पर लोगों ने सोचा कि शायद कही फाल्ट हुआ होगा या कटौती की गई होगी, अब-तब बिजली आ जाएगी, लेकिन इसी बीच जैसे ही मुहल्ला में यह बात फैली कि ट्रांसफार्मर जल गया है, लोगों की बेचैनी इस बात से बढ़ गई भीषण गर्मी में उन्हें बिजली के अभाव में परेशान होना पड़ेगा।
कि पता नहीं कब तक ट्रांसफार्मर लगेगा। शाम को पानी की सप्लाई तो जरूर हुई, लेकिन बिजली के अभाव में टुल्लू पम्प न चल पाने की वजह से लोग टंकी में पानी स्टोर नहीं कर सके। रात में कई लोग दूसरे ट्रांसफार्मर से कनेक्शन जोड़ने के लिए परेशान रहे। गर्मी के बीच लोगों को करवटे बदलकर रात बितानी पड़ी। बुधवार को भी ट्रांसफार्मर को बदलकर आपूर्ति सुचारू नहीं की गई, जिससे एक तरफ जहां लोग गर्मी से परेशान थे, वही बिजली पर आधारित कारोबारी हाथ पर हाथ धरे बैठे रहे। जिन लोगों ने घरो-दुकानो में ईन्वर्टर लगा रखा है, चार्ज न होने की वजह से वह भी शो-पीस बन गए। इस संबंध में प्रकाशनगर उपकेंद्र के जेई अकबर अली ने बताया कि ट्रांसफार्मर उपलब्ध न होने के कारण बदला नहीं जा सका है। उम्मीद है कि गुरुवार को ट्रांसफार्मर उपलब्ध हो जाएगा। उसे लगवाकर शुक्रवार को आपूर्ति शुरू करा दी जाएगी।