फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: जिले में बढ़ी 140 मेगावाट बिजली की खपत, रोज जल रहे 14 ट्रांसफॉर्मर

विज्ञापन
विज्ञापन
जिले में भीषण गर्मी से लोग बेहाल है। अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है। गर्मी से राहत पाने के लिए लोग घरों में दिनभर एसी, कूलर, पंखे आदि इलेक्ट्रॉनिक उपकरण चला रहे हैं।
विज्ञापन

इससे जिले में बिजली खपत 220 मेगावाट तक पहुंच गई है। जो सामान्य दिनों की अपेक्षा 140 मेगावाट ज्यादा है। सामान्य दिनों में 70 से 80 मेगावाॅट तक जिले में बिजली की खपत थी। बिजली की मांग अधिक होने से फीडरों और ट्रांसफाॅर्मर पर लोड बढ़ गया है।
इस कारण ट्रांसफाॅर्मर ओवरहीट होकर जल जा रहे हैं। जिले में प्रतिदिन 14 ट्रांसफाॅर्मर जल जा रहे हैं। लोकल फॉल्ट भी बढ़ गए हैं। जिले में प्रतिदिन औसतन 30 से 40 लोकल फाॅल्ट हो रहे हैं। इस वजह से जिले के विभिन्न क्षेत्रों में घंटों कटौती हो रही है। हालांकि वर्कशॉप में रिजर्व में 40 ट्रांसफाॅर्मर रखे गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें