फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: मीटर रीडरों की मनमानी से बिजली उपभोक्ता परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
मौधा। बिजली निगम के अभियंता एक ओर जहां वसूली बढ़ाने के लिए प्रयास कर रहे हैं और लोगों के बीच पहुंचकर उनको समय से बिल भुगतान के लिए प्रेरित कर रहे हैं। वहीं मीटर रीडरों की मनमानी से उपभोक्ता परेशान हैं।
विज्ञापन

मौधा, सौना, खानपुर, बेलहरी, बभनौली, फरीदहां, भभौरा, करमपुर, ददरा, अमेंदा, अनौनी, शिवदासपुर, हरिहरपुर, भुजेहुआं, सौना, सिंगारपुर, लौलहा, नायकडीह, सोनियापार, कुढ़ालंबी आदि गांवों के उपभोक्ताओं का आरोप है कि नियमित तौर पर रीडिंग के लिए मीटर रीडर नहीं आते हैं। प्रत्येक महीने मीटर रीडिंग के लिए मीटर रीडरों को जाना चाहिए लेकिन वे गांव में रीडिंग के लिए नहीं पहुंच रहे हैं। मनमानी रीडिंग के कारण बिल जमा करने के स्थान पर उपभोक्ता उसे सुधरवाने के लिए चक्कर लगाते रहते हैं। क्षेत्रीय ग्रामीणों का कहना है कि मीटर रीडिंग के संबंध में कई बार अवर अभियंता समेत अन्य अभियंताओं से शिकायत की गई लेकिन अब तक स्थिति में सुधार नहीं हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें