फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: मुहम्मदाबाद-बाराचवर में आठ घंटे मिल रही बिजली

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजीपुर। मुख्यमंत्री की सर्वोच्च प्राथमिकता विकास कार्यों की समीक्षा बैठक मंगलवार को कलेक्ट्रेट सभागार में हुई। मुख्य विकास अधिकारी संतोष कुमार वैश्य ने जिले में बिजली आपूर्ति व्यवस्था के बारे में जानकारी ली। इस दौरान बताया गया कि मुहम्मदाबाद एवं बाराचवर में सात से आठ घंटे, अन्य ब्लाॅकों में 14 से 15 घंटे तथा शहरी क्षेत्र में 22-23 घंटे विद्युत आपूर्ति की जा रही है। मुख्य विकास अधिकारी ने विद्युत विभाग के अधिकारी को निर्देशित किया कि जहां विद्युत की समस्या और वोल्टेज की कमी है, उसे जल्द ठीक किया जाए। इसमें लापरवाही क्षम्य नहीं होगी।
विज्ञापन


मुख्य विकास अधिकारी ने जिला सहकारी बैंक अल्पकालीन ऋण वितरण एवं वसूली की समीक्षा के दौरान निर्देशित किया कि अगस्त तक वसूली पूर्ण कर ली जाए। चिकित्सा की समीक्षा के दौरान बताया गया कि सिटी स्कैन में 3476 आवेदन प्राप्त हुए है, जिसमें से 810 सिटी स्कैन लाभार्थियों को प्राप्त हुआ है। मुख्य विकास अधिकारी ने मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. देशदीपक पाल को निर्देश दिया कि इसकी जांच कर तत्काल सिटी स्कैन रिपोर्ट उपलब्ध कराई जाए। साथ ही सीएम डैश बोर्ड पोर्टल पर अपलोड की जाए। दिव्यांग पेंशन के 157 आवेदन लंबित मिलने पर सीडीओ नाराज हुए। अगस्त तक लंबित आवेदनों को पूर्ण करने का निर्देश दिया। मुख्य विकास अधिकारी ने सभी विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया कि जिन विभागों की आख्या लंबित है अथवा पूर्ण कर लिया गया है तथा सीएम डैश बोर्ड पोर्टल पर फीड नहीं है, तो तत्काल फीड करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें