फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मांगों को लेकर विद्युत कर्मियों ने किया धरना-प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजीपुर। विद्युत कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति उत्तर प्रदेश के आह्वान पर मंगलवार को विद्युत कर्मचारी संघर्ष समिति की तरफ से विद्युत वितरण मंडल पर विभिन्न मांगों को लेकर धरना-प्रदर्शन किया। इस मौके पर वक्ताओं ने कहा कि विद्युत कर्मियों के जीपीएफ एवं सीपीएफ के पैसे के भुगतान के संबंध में अंतिम दम तक अपनी लड़ाई जारी रखी जाएगी। मांग पूरी न होने पर 18 एवं 19 नवंबर को 48 घंटा का कार्य बहिष्कार किया जाएगा।
विज्ञापन

धरना को संबोधित करते हुए कर्मचारी नेता निर्भय नारायण सिंह ने कहा कि सामान्य भविष्य निधि की 2631.20 करोड़ रुपए की धनराशि दीवान हाउसिंग फाइनेंस कारपोरेशन लिमिटेड में निवेशित की गई, जिसमें से 1185.5 करोड़ रुपए ट्रस्ट कार्यालय को प्राप्त हो चुका है और 1445.7 करोड़ रुपए की प्राप्ति अभी भी लंबित है। इसी प्रकार कर्मचारियों की अंशदायी भविष्य निधि की 1491.50 करोड़ रुपए की धनराशि दीवान हाउसिंग फाइनेंस कारपोरेशन लिमिटेड में निवेशित की गई, जिसमें से 669.30 करोड़ रुपए ट्रस्ट कार्यालय को प्राप्त हो चुका है एवं 822.20 करोड़ प्राप्त होना अभी लम्बित है। इस प्रकार 2267.90 करोड़ रुपए (मूलधन) दीवान हाउसिंग फाइनेंस कारपोरेशन लिमिटेड से प्राप्त किया जाना लंबित है। उन्होंने प्रदेश सरकार की ओर से सीबीआई जांच का स्वागत करते हुए पूर्व निदेशक वित्त सुधांशु द्विवेदी, महाप्रबंधक वित्त प्रवीण कुमार गुप्ता एवं पूर्व प्रबंध निदेशक की गिरफ्तारी पर संतोष जाहिर किया। घोटाले से जुड़े समस्त अधिकारियों को तत्काल हटाए जाने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें