फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टूटकर गिरा हाईटेंशन तार, युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
जमानिया। कोतवाली क्षेत्र के तलाशपुर गांव में स्थित मजार के पास शुक्रवार सुबह टूटकर गिरे हाईटेंशन तार की जद में आने से एक युवक की मौत हो गई। परिवार के लोग पुलिस को सूचना दिए बिना शव लेकर घर चले गए। इस दुर्घटना के बाद मृतक के घर कोहराम मच गया।
विज्ञापन

क्षेत्र के शाहपुर लटिया गांव निवासी अवधेश कुमार बिंद (34) अपनी पत्नी के साथ तलाशपुर गांव में स्थित मजार पर रहा था। शुक्रवार सुबह किसी कार्यवश मजार से निकला था। काम पूरा होने के बाद लौट रहा था। इसी दौरान सुबह करीब आठ बजे मजार से कुछ दूर पहले ऊपर से गुजरा करेंट प्रवाहित हाईटेंशन का तार टूटकर गिर गया, जिसकी जद में आने से अवधेश चीखने-चिल्लाने लगी। आवाज सुनकर आसपास के लोग दौड़कर मौके पर पहुंचे। तत्काल विद्युत उपकेंद्र को फोन कर आपूर्ति बंद कराया। लोग आनन-फानन में झूलसे अवधेश को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर ले गए, जहां गंभीर हालत को देखते हुए चिकित्सकों ने जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। आते समय रास्ते में उसकी मौत हो गई। जैसे ही लोग शव लेकर मजार पर पहुंचे, वहां मौजूद पत्नी चंचल देवी दहाड़े मारकर चीख-पुकार करने लगे। मौजूद लोग उसे सांत्वना देने में जुट गए। वह रोते-रोते कभी पूरी तरह से शांत हो जा रही थी तो कभी दो बच्चों का चेहरा देख छाती पीटकर चीखने-चिल्लाने लग रही थी। इस दौरान उसे सांत्वना देने वालों की आंखें भी छलछला जा रही थी। मृतक के बड़े भाई बड़ेलाल बिंद ने बताया कि अवधेश पत्नी-बच्चों के साथ ही करीब दस दिन से मजार पर ही रह रहा था। इस संबंध में पुलिर्स
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें