समाजवादी पार्टी की जिला कार्यकारिणी की बैठक शुक्रवार को पार्टी कार्यालय लोहिया भवन में हुई। जिलाध्यक्ष राजेश कुशवाहा ने बूथ कमेटी जमा करने एवं त्रिस्तरीय चुनाव में सफलता के लिए कार्यकर्ताओं गंभीर होने का निर्देश दिया। इस
मौके पर प्रदेश नेतृत्व के निर्देशानुसार जिला पंचायत सदस्य पर प्रत्याशी आम सहमति से तय करने का निर्णय लिया। इसके लिए एक कमेटी का गठन किया जाएगा। जिसमें जिलाध्यक्ष, महासचिव, सांसद, पूर्व सांसद, विधायक, पूर्व विधायक,
पूर्व प्रत्याशी, पंचायत अध्यक्ष एवं समस्त विधान सभाध्यक्ष शामिल होंगे। इस अवसर पर संबोधित करते हुए धर्मार्थ कार्य राज्य मंत्री विजय मिश्र ने कहा कि प्रदेश सरकार निरंतर प्रगति के पथ पर है। इस मौके पर पूर्व एमएलसी बच्चा यादव,
गुलाम कादिर राईनी, चौधरी लालता प्रसाद निषाद, जिलापंचायत अध्यक्ष पंचरत्नी देवी, जैकिशुन साहू, रामधारी यादव, विरेन्द्र यादव, गोपाल यादव, अरुण कुमार श्रीवास्तव, राजेश राय, हरिनाथ यादव, रणजीत यादव आदि मौजूद रहे।