फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: बेड सुरक्षित, गले और नाक के स्वैब की होगी जांच

विज्ञापन
विज्ञापन
आइसोलेट करने की तैयारियां पूरी, आपात स्थिति में करेंगे दो-दो हाथ
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
गाजीपुर। एच 3 एन 2 इन्फ्लूएंजा को लेकर स्वास्थ्य विभाग अलर्ट हो चुका है। एक तरफ जहां मरीजों को आइसोलेट करने के लिए बेड सुरक्षित किया गया है। वहीं आपात स्थिति में बीमारी से दो-दो हाथ करने की तैयारियां भी पूरी कर ली गई है। यहीं नहीं ऐसे लक्षण वाले मरीजों के गले और नाक का स्वैब जांच के लिए भेजा जाएगा, जिसको लेकर जिला अस्पताल प्रशासन सक्रिय हो चुका है।
मौसम में हो रहे परिवर्तन से सर्दी, जुकाम और बुखार के मरीजों की संख्या में लगातार वृद्धि होती जा रही है। वहीं दूसरी तरफ गैर प्रांतों में एच 3 एन 2 इन्फ्लूएंजा के बढ़ते मामले को देखते ही शासन के निर्देश पर स्वास्थ्य विभाग ठोस कदम उठाने में जुटा हुआ है। जबकि महर्षि विश्वामित्र स्वशासीय मेडिकल कालेज से संबंद्ध जिला अस्पताल में ऐसे मरीजों के उपचार के लिए तैयारियां पूरी कर ली गई है। दस बेड सुरक्षित करने के साथ मरीजों को आइसोलट करने और उनको तत्काल उपचार मुहैया कराने का खाका भी तैयार कर लिया गया है।
विज्ञापन

वहीं स्वास्थ्य विभाग ने सीएचसी एवं पीएचसी के चिकित्सकों को भी इससे निपटने के लिए तैयारी पूरी करने साथ दवाइयां भी उपलब्ध करा दी गई है, जिससे मौसम परिवर्तन के दौरान सर्दी, खांसी और बुखार के बढ़ते मरीजों को उपलब्ध कराकर उनका बेहतर उपचार किया जा सके। इस संबंध में जिला अस्पताल के सीएमएस डा. राजेश सिंह ने बताया कि दस बेड सुरक्षित किया गया है। साथ ही अन्य तैयारियां भी बीमारी से निपटने के लिए पूरी कर ली गई है।
विज्ञापन

0000000
इनसेट
खांसी, जुकाम और शरीर में दर्द के साथ बढ़ती है समस्या
गाजीपुर। सीएमएस डा. राजेश सिंह ने बताया कि खांसी, जुकाम, बुखार और शरीर में दर्द के साथ समस्या बढ़ती है। जो संक्रमित है, उससे दूरी बनाकर रहना ठीक है। यह भी संक्रामक है। एक व्यक्ति से दूसरे में फैलता है। पांच वर्ष से कम उम्र के बच्चों में संक्रमण का प्रभाव ज्यादा रहता है। इस उम्र के बच्चों की रोग प्रतिरोधक क्षमता कम रहती है। निमोनिया व डायरिया होने का खतरा अधिक रहता है।
00000000
ऐसे करें बचाव
0 भीड़ वाली जगहों पर जाने से बचें, मास्क जरूर लगाएं।
0 छींक आने पर मुंह पर रूमाल जरूर रखें।
0 डॉक्टर की सलाह के बाद ही दवा का सेवन करें ।
0 पानी का सेवन जमकर करें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें