फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सपा-भाजपा के बीच सीधा मुकाबला

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजीपुर। जिला पंचायत अध्यक्ष पद के लिए मंगलवार को नाम वापसी के दौरान निर्दल प्रत्याशी रेखा भट्ट के नाम वापस लेने के बाद मुकाबला दिलचस्प हो गया है। ऐसे में जिला पंचायत अध्यक्ष पद के लिए सपा से कुसुमलता यादव और भाजपा से सपना सिंह मैदान में हैं। इनके बीच कांटे का टक्कर होगी। कयास लगाया जा रहा है कि रेखा भट्ट का समर्थन भाजपा प्रत्याशी के प्रतिद्वंद्वी को मिल सकता है। सपा ने मंगलवार को ही रेखा भट्ट के पति दिनेश भट्ट के साथ बैठक भी की। वहीं, भाजपा प्रत्याशी सपना सिंह के लिए तैयारियां जोर-शोर पर हैं। भाजपा की ओर से सपना को जीताने के लिए पूरी ताकत लगाई जा रही है। भाजपा के दिग्गज गुणा-गणित में लगे हुए हैं। लखनऊ से दोनों ही दल के नेताओं पर भारी दबाव है। फैसला तो तीन जुलाई को ही देखने को मिलेगा। हालांकि, सपा के लिए गाजीपुर की सीट परंपरागत रही है, जिस पर सपा ने करीब 30 साल तक कब्जाए रखा है। ऐसे में सपा के दिग्गजों के लिए सीट प्रतिष्ठा से भी जुड़ी है। यही वजह है कि सपा के नेता अपने असंतुष्टों को किसी भी तरह एकजुट करने की कोशिश में लगे हुए हैं। उधर, एमएलसी चंचल सिंह की रिश्तेदार भाजपा की सपना सिंह मैदान में हैं। चंचल के ऊपर भाजपा को जिताने की बड़ी जिम्मेदारी मिली है क्योंकि आज तक गाजीपुर की सीट पर भाजपा का कब्जा नहीं रहा है। ऐसे में अगर सपना सिंह चुनाव जीतती हैं तो भाजपा के साथ-साथ चंचल सिंह की भी बड़ी जीत मानी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें