फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चुनाव सामग्री पैक करने में जुटे कर्मी

विज्ञापन
जमानिया विकासखंड में पैकेजिंग के दौरान निर्देश देते आरओ दिलीप शुक्ला। - फोटो : GHAZIPUR
विज्ञापन
जमानिया। विकासखंड में चुनाव को निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए प्रशासन पूरी तैयारी में जुटा है। चुनाव अधिकारी दिलीप शुक्ला ने सोमवार को अपनी देखरेख में चुनाव सामग्री की पैकिंग कराई। पैकिंग कार्य में सहयोग करने के लिए इनके सहयोगी कर्मी मुस्तैदी के साथ जुटे रहे। उन्होंने कहा कि चुनाव सामग्री विकासखंड के 372 बूथ के लिए उपलब्ध कराई जानी है। इन सामग्री में ग्राम प्रधान ग्राम पंचायत सदस्य एवं जिला पंचायत सदस्य के चुनाव सामग्री की पैकेटिंग कर ली गई है। उन्होंने बताया कि विकासखंड से कुछ दूर स्थित महिला महाविद्यालय में मतगणना स्थल स्ट्रांग रूम एवं पोलिंग पार्टी के रवाना होने के लिए स्थल बनाया गया है। उसका मैप भी तैयार है। अंतिम रूप दिया जा रहा है। उनके सहयोग में नायब तहसीलदार सहित अन्य तहसील के कर्मचारी लगे रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें