फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना संक्रमित को एक फोन पर मिलेगी तत्काल चिकित्सकीय सेवा: डीएम .

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजीपुर। डीएम ने जनपद वासियों से कोरोना संक्रमण की जांच कराने की अपील की है। कहा कि अगर गले में खांसी, बुखार सहित लक्षण मिलता है तो नजदीकी सीएचसी-पीएचसी एवं सरकारी अस्पताल में जांच कराने में हिचकिचाएं नहीं। जिलाधिकारी एमपी सिंह ने कहा कि भीड़ में जाने से बचें। मास्क का प्रयोग करें। हाथों को बार-बार साबुन से धोते रहें। जिनके घर में कोरोना पॉजिटिव हो और इलाज में दिक्कत आ रही है। वह इंटीग्रेटेड कोविड कमांड सेंटर पर फोन कर सकते हैं। सेंटर कलेक्ट्रेट में स्थापित किया गया है। यहां 24 घंटे सेवाएं संचालित हैं। तीन शिफ्टों में वरिष्ठ अधिकारियों के नेतृत्व में टीमें बैठ रही है। कोरोना एवं कोविड मरीज के संबंध में कोई भी जानकारी प्राप्त करने के लिए 2226001, 2226002, 18002576200 पर संपर्क कर सकते हैं। कोविड से संबंधित सहायता प्राप्त करने के लिए, दवाओं की जानकारी के लिए, ऑक्सीजन की उपलब्धता एवं एंबुलेंस सेवा की जानकारी मिलेगी। संयम और धैर्यपूर्वक काम लें। चिकित्सकों के साथ दुर्व्यवहार न करें, जिससे चिकित्सा कार्य में उन्हें असुविधा हो। जनपद में ऑक्सीजन की पर्याप्त व्यवस्था है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें