फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आठ सेक्टर, दो जोन में बंटा ब्लॉक

विज्ञापन
विज्ञापन
सुहवल। पंचायत चुनाव में विभिन्न पदों पर होने वाले नामांकन को लेकर प्रशासन ने तैयारी पूरी कर ली है। रेवतीपुर ब्लाक को आठ सेक्टर एवं दो जोनल में विभक्त किया गया है। ग्राम पंचायत सदस्य एवं प्रधान के नामांकन के लिए कुल आठ एआरओ जबकि क्षेत्र पंचायत सदस्य के लिए छह एआरओ तैनात किए गए हैं। वैसे तो इस बार नामांकन नेहरू विद्यापीठ इंटर कालेज में निर्धारित है लेकिन अपरिहार्य परिस्थितियों के लिए ब्लाक मुख्यालय को भी रिजर्व रखा गया है। मतगणना एवं पार्टी रवानगी गदाधर श्लोक महाविद्यालय जबकि नामांकन नेहरू विद्यापीठ इंटर कालेज परिसर से होगा। नामांकन के लिए आने वाले प्रत्येक लोगों को थर्मल स्कैनिंग एवं टेस्टिंग के बाद ही नामांकन कक्ष में प्रवेश मिलेगा। आयोग के मुताबिक इस बार मतगणना न्याय पंचायत स्तर पर होगी। इसके लिए 21 टेबुल लगाए जाएंगे। ब्लाक के तहत कुल आठ न्याय पंचायतें हैं। नामांकन कक्ष में मात्र प्रत्याशी तथा उसका एक प्रस्तावक ही प्रवेश कर सकेगा। भीड़ को देखते मुख्य मार्ग सहित अन्य जगहों पर बैरिकेडिंग की जाएगी। बाहर से आने वाली फोर्स को नेहरू विद्यापीठ इंटर कालेज में ठहराने का निर्णय लिया गया है। ब्लाक के तहत कुल 80 मतदान केंद्र तथा 270 मतदेय स्थल है जहां प्रत्येक जगह पर एक-एक सफाई कर्मी तैनात कर दिए गए है। आरओ अमित सिंह ने बताया कि नामाकंन को लेकर तैयारी पूरी हो चुकी है। बताया कि नामांकन स्थल में प्रवेश से पहले प्रत्याशी एवं प्रस्तावक की थर्मल स्कैनिंग के बाद ही प्रवेश मिल सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें