काउंटर की जांच करते आरओ दिलीप कुमार शुक्ला एवं बीडीओ हरीनारायण।
- फोटो : GHAZIPUR
जमानिया। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को लेकर मंगलवार को विकासखंड में नामांकन करने के लिए बनाए गए काउंटरों का आरओ ने जायजा लिया और जरूरी दिशा-निर्देश दिया। आरओ दिलीप कुमार शुक्ला ने बताया कि विकसखंड में कुल 84 ग्राम पंचायत के सापेक्ष 14 न्याय पंचायत है। न्याय पंचायत स्तर पर 14 एआरओ बनाए गए है। 131 बीडीसी के सापेक्ष आठ एआरओ की तैनाती है। चुनाव के लिए नामांकन 17 और 18 तारीख को होना है। नामांकन सुबह आठ बजे से शाम पांच बजे तक होगा। उन्होंने बताया कि नामांकन करने के लिए विकासखंड में कुल 22 काउंटर बनाए गए हैं। इसकी जांच की गई और कुछ छोटी-छोटी कमियों को दूर करने का निर्देश दिया गया है। उन्होंने कहा कि चुनाव शांतिपूर्ण ढंग से निष्पक्ष और कोविड प्रोटोकॉल को ध्यान में रखकर कराया जाएगा। बताया कि नामांकन करने के लिए काउंटर के बाहर बैरिकेटिंग की गयी है और प्रत्याशियों के खड़े होने के लिए गोले बनाए गए हैं।