फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टीकाकरण अभियान ने पकड़ी रफ्तार .

विज्ञापन
विज्ञापन
नंदगंज। नवीन प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर धीमी शुरुआत के बाद टीकाकरण अभियान में अब तेजी आई है। टीकाकरण अभियान अब धीरे-धीरे रफ्तार पकड़ रहा है। इसकी धीमी शुरुआत के बाद स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा किए गए बदलाव के बाद इसमें बढ़ोतरी दर्ज की गई है। चिकित्सा प्रभारी डा. पंकज कुमार ने बताया कि स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय की ओर से जारी ऐप में आन-द-स्पाट रजिस्ट्रेशन की व्यवस्था के बाद टीकाकरण के मामलों में वृद्धि दर्ज की गई है। क्षेत्र में 45 वर्ष के ऊपर के लोगों से अधिक वरिष्ठ नागरिकों में टीकाकरण के प्रति विशेष उत्साह देखने को नहीं मिल रहा है। फिलहाल प्रतिदिन 100 लोगों को टीका लगाने का लक्ष्य तय किया गया है। सोमवार को जहां 80 लोगों का टीकाकरण हुआ तो मंगलवार को नवरात्र के प्रथम दिन के कारण मात्र 29 लोगों ने टीका लगवाया। उन्होंने बताया कि भारत सरकार की नई गाइड लाइन में कोवीशील्ड नामक टीका का दूसरा डोज छह सप्ताह बाद लगवाना है। जबकि पहले चार सप्ताह ही था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें