फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आधी आबादी की प्रत्याशी हो सकती हैं अधिक

विज्ञापन
विज्ञापन
सादात। पंचायत चुनाव की सुगबुगाहट लगते ही नए एवं पुराने प्रत्याशियों की भागदौड शुरु हो गई है। अपने पक्ष में मतदाताओं को करने के लिए संभावित प्रत्याशी घर-घर जाकर संपर्क कर रहे हैं। इनमें महिला प्रत्याशी भी शामिल हैं। सक्रियता और उत्साह देखकर अनुमान लगाया जा रहा है कि इस बार आधी आबादी के प्रत्याशियों की संख्या अधिक हो सकती है। सादात ब्लाक में पिछले चुनाव में सबसे अधिक मतों से जीतने का एक महिला प्रत्याशी ने ही रिकार्ड बनाया था। ब्लाक में कुल 88 सीट है। इसमें से 30 महिला प्रत्याशियों के लिए आरक्षित थी। इनमें एसटी के लिए एक, एससी के लिए सात, पिछड़ी जाति के लिए आठ और महिलाओं के लिए 14 सीट सुरक्षित थी। महत्वपूर्ण बात यह थी कि आरक्षित 30 सीट के अलावा भी 15 और सीटों पर महिलाओं ने टेंपो हाई किया था। इस तरह महिलाओं ने कुल 45 सीटों पर कब्जा किया। कनेरी ग्राम पंचायत से ज्ञांती सिंह ने पूरे ब्लाक में सबसे अधिक 1164 मतों से जीत हासिल कर इतिहास रचा था बिजहरी ग्राम पंचायत सीट से सत्यभामा कांटे के संघर्ष में सिर्फ एक मत से विजयी हो सकी थी। यह सबसे कम मतों से हुई जीत-हार थी। चुनाव का बिगुल अभी बजा नहीं है। सीटों के आरक्षण की स्थिति स्पष्ट नहीं है। सीटों में चक्रमानुसार परिवर्तन भी होना है। यह दोनों स्थिति स्पष्ट होने के बाद ही प्रत्याशी खुलकर सामने आ सकेंगे। फिलहाल जिला से लेकर ब्लाक स्तर तक पंचायत चुनाव की तैयारी का काम शुरु हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें