फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रेनों के ठहराव के लिए ग्रामीणों ने दिया धरना

विज्ञापन
गहमर रेलवे स्टेशन पर ट्रेन के ठहराव के लिए धरने पर बैठे ग्रामीण। - फोटो : GHAZIPUR
विज्ञापन
सेवराई। गहमर रेलवे स्टेशन पर ट्रेनों का ठहराव कराने के लिए ग्रामीणों ने स्टेशन पर धरना प्रदर्शन किया। कहा कि कोविड-19 का हवाला देते हुए रेल प्रशासन ने पूर्व में रुक रही ट्रेनों का भी ठहराव रद्द कर दिया है। इससे लोगों को दिक्कतें हो रही हैं। उधर, नारेबाजी के बीच धरना दे रहे 10 लोगों को पुलिस ने धरने के लिए इजाजत नहीं लिए जाने का हवाला देते हुए गिरफ्तार कर लिया। वक्ताओं ने कहा कि ट्रेनों के ठहराव को लेकर बीते कई दिनों से लगातार प्रदर्शन एवं पत्राचार किया जा रहा है। ग्रामीणों के एक प्रतिनिधिमंडल ने आठ जनवरी को दानापुर डीआरएम से मिलकर अपनी बात रखी थी और उनसे आश्वासन नहीं मिलने पर आंदोलन को चेताया था। आखिर ग्रामीण रविवार को प्रदर्शन करने रेलवे स्टेशन पहुंचे, जहां पहले से मौजूद आरपीएफ ने उन्हें स्टेशन परिसर में जाने से रोक दिया। इससे नाराज आंदोलकारियों ने स्टेशन के बाहर ही बैठकर धरना देने के साथ नारेबाजी शुरु कर दी। सूचना पर पहुंची गहमर पुलिस ने 10 लोगों कुमार प्रशांत, डा. अखंड प्रताप सिंह, आनंद मोहन सिंह, सुधीर सिंह, हरेराम सिंह, प्रमोद सिंह, महेंद्र उपाध्याय, कुणाल सिंह, राघवेंद्र सिंह, चंदन सिंह को गिरफ्तार कर लिया। इसके लिए पुलिस ने धरने के लिए प्रशासन से इजाजत नहीं लेने की बात कही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें