निर्वाचित पंचायत सदस्यों को शपथ दिलाते सीडीओ चंद्रविजय सिंह।
जिला पंचायत के सभागार में शुक्रवार को कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी चंद्रविजय सिंह ने जिला पंचायत के नव निर्वाचित दो सदस्यों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई।
मालूम हो कि जिला पंचायत सदस्य की करंडा प्रथम एवं कासिमाबाद तृतीय की सीट रिक्त थी। इन दोनों सीटों पर उपचुनाव के तहत पहली जुलाई को मतदान कराया गया था। इन सीटों पर करंडा प्रथम से लालबहादुर एवं कासिमाबाद तृतीय पर रीता देवी निर्वाचित घोषित की गई थीं।
इन दोनों सदस्यों को आज दिन में समारोह पूर्वक शपथ ग्रहण कराई गई। शपथ ग्रहण के समय अपर मुख्य अधिकारी, जिला पंचायत सदस्य हरेंद्र यादव एवं कई अन्य अधिकारी और जिला पंचायत सदस्य उपस्थित थे।