फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निर्वाचित सदस्यों ने ली शपथ

Fri, 14 Jul 2017 11:11 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो /गाजीपुर
विज्ञापन
निर्वाचित पंचायत सदस्यों को शपथ दिलाते सीडीओ चंद्रविजय सिंह।
विज्ञापन
जिला पंचायत के सभागार में शुक्रवार को कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी चंद्रविजय सिंह ने जिला पंचायत के नव निर्वाचित दो सदस्यों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई।
विज्ञापन

मालूम हो कि जिला पंचायत सदस्य की करंडा प्रथम एवं कासिमाबाद तृतीय की सीट रिक्त थी। इन दोनों सीटों पर उपचुनाव के तहत पहली जुलाई को  मतदान कराया गया था। इन सीटों पर करंडा प्रथम से लालबहादुर एवं कासिमाबाद तृतीय पर रीता देवी निर्वाचित  घोषित की गई थीं।

इन दोनों सदस्यों को आज दिन में समारोह पूर्वक शपथ ग्रहण कराई गई। शपथ ग्रहण के समय अपर मुख्य अधिकारी, जिला पंचायत सदस्य हरेंद्र यादव एवं कई अन्य अधिकारी और जिला पंचायत सदस्य उपस्थित थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें