फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: तेज रफ्तार ट्रेलर की टक्कर से बुजुर्ग की मौत

विज्ञापन
ट्रेलर के धक्के से-----मृतक नियाज की फाइल फोटो। स्रोत- परिजन
विज्ञापन
सेवराई। गहमर कोतवाली क्षेत्र के एनएच-124सी पर बुधवार शाम तेज रफ्तार ट्रेलर की चपेट में आने से 65 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गई। हादसे के बाद मौके पर जुटी भीड़ की मदद से पुलिस ने घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भदौरा पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

कोतवाल नंदकुमार तिवारी ने बताया कि बारा गांव निवासी मोहम्मद नियाज खान (65) किसी काम से भदौरा की तरफ जा रहे थे। गहमर गांव के पास पहुंचते ही विपरीत दिशा से आ रहे तेज रफ्तार ट्रेलर ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगने से वह गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर लहूलुहान हालत में पड़े रहे। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। सूचना मिलने पर पहुंची गहमर कोतवाली पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से मोहम्मद नियाज को सीएचसी भदौरा पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। कोतवाल नंदकुमार तिवारी ने बताया कि मामला संज्ञान में है। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें