फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: खेत में वृद्ध की मौत, बेटे ने लगाया हत्या का आरोप

विज्ञापन
दुल्लहपुर थाना परिसर में मौजूद मृतक श्रीराम चौहान के परिजन व ग्रामीण। संवाद
विज्ञापन
दुल्लहपुर। थाना क्षेत्र के धर्मागतपुर ग्रामसभा के पोपरहां मौजे में रविवार को खेत में राम चौहान (65) की मौत हो गई। बेटे ने भूमि विवाद में लाठी- डंडे से पीटकर पिता की हत्या का आरोप लगाया है। उसने गांव के पांच लोगों के खिलाफ पुलिस को हत्या की तहरीर दी।
विज्ञापन

थानाध्यक्ष कमलेश कुमार ने बताया कि पोपरहां गांव निवासी रंजीत चौहान ने तहरीर देकर आरोप लगाया कि रविवार को पिता श्रीराम चौहान खेत पर गए थे। वहां गांव के पांच लोगों ने भूमि विवाद में लाठी- डंडे से प्रहार कर पिता को घायल कर दिया। उन्हें बिरनो स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। वहां डाॅक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। थानाध्यक्ष ने कहा कि इस मामले में ग्रामीणों से पूछताछ में पता चला कि शनिवार को एक खेत की पैमाइश हुई थी। वहां कुछ लोगों द्वारा खूंटा लगाने का काम चल रहा था। इसी दौरान दोनों पक्षों में कहासुनी हुई थी। रविवार को खेत में गिरकर श्रीराम चौहान की मौत हो गई। थानाध्यक्ष ने बताया कि मृतक के पुत्र की तहरीर लेकर छानबीन जारी है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का कारण स्पष्ट हो पाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें